lalu Prasad yadav

Lalu Yadav Health: लालू यादव से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम नीतीश कुमार,बोले- इलाज का सारा खर्च उठाएगी सरकार

Lalu Yadav Health: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) ने बुधवार को पटना के पारस हॉस्पिटल में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD Lalu Prasad Yadav) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बता दें कि लालू प्रसाद को आज शाम बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा। उससे पहले नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपने छात्र दिनों से ही कभी सहयोगी तो कभी विरोधी रहे लालू यादव Lalu Prasad Yadav) से मिलकर उनकी तबीयत की जानकारी ली है। साथ ही उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

लालू यादव Lalu Prasad Yadav) से मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा कि पहले से उनकी तबीयत में बहुत सुधार है। उनकी तबीयत जिस दिन खराब हुई थी उस दिन भी हमने फोन किया था। आज हमने उन्हें देखा है और उनको कहा है कि अभी तो सुधार है, लेकिन दिल्ली जाकर सभी चीजों का टेस्ट करवा लीजिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) से मेरी बहुत पुरानी मित्रता है। यह सब बताने की बात नहीं है। वहीं, सरकारी खर्चे पर इलाज के सवाल पर सीएम ने कहा कि वह सब हो जाएगा, पर यह उनका अधिकार है। इस समय सबसे ज्यादा जरूरी है कि उन्हें स्वस्थ रखना है। हम लोग भगवान से कामना करते हैं कि लालू जी जल्द पूरी तरह ठीक होकर हमारे बीच लौटें।

एयर एंबुलेंस से शाम 4.30 बजे दिल्ली जाएंगे लालू यादव

बता दें कि लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से बुधवार की शाम 4.30 बजे दिल्ली ले जाया जाएगा। फिलहाल वो पटना के पारस अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर का कहना है कि उनकी हालत बेहतर है और स्थिर बनी हुई है। लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) रविवार को पटना स्थित राबड़ी आवास में सीढ़ी से उतरते वक्त गिर गए थे। उनके कमर और कंधे में चोट लगी है और दाएं कंधे में माइनर फ्रैक्चर है। तब डॉक्टर ने उन्हें घर पर ही आराम करने की सलाह दी थी। उसी दिन रात में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और सोमवार की सुबह उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1