LJP Party Lok Sabha Leader

लोजपा में फूट, लोकसभा सचिवालय पहुंचा मामला,जानिए पार्टी पर किसका होगा प्रभुत्व

पशुपति पारस को लोजपा के लोकसभा दल का नेता बनाए जाने के फैसले के खिलाफ Chirag Paswan के पत्र पर सचिवालय कानूनी राय ले रहा है। लेकिन चिराग के लिए बागी हुए पांचों सदस्यों को कम से कम संसद के अंदर लोजपा के बैनर से बाहर करना फिलहाल मुश्किल हो सकता है। सचिवालय के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि सदन को किसी भी दल के अंदर चल रही खींचतान और निष्कासन से कोई मतलब नहीं है। अगर सदन में किसी पार्टी के बहुमत की ओर से कोई आवेदन आता है तो उसे संज्ञान में लिया जाता है। लोजपा के मामले में 6 में से 5 सांसदों ने आवेदन दिया।

लोकसभा अध्यक्ष को लोजपा के मुख्य सचेतक ने इसकी जानकारी दी और छानबीन के बाद उस पर स्वीकृति देते हुए पारस को सदन में लोजपा का नेता माना गया। अगर पार्टी ने पांचों को निष्कासित कर भी दिया है तो भी सदन में तो वे लोजपा के ही माने जाएंगे। सूत्र ने कहा कि चिराग ने पार्टी संविधान की बात की है, उस पर भी विचार किया जा रहा है। लेकिन इस पर कब तक फैसला होगा, इस बाबत कोई समय नहीं बताया जा सकता। दरअसल पिछले 3 चार दिनों में चिराग और पारस खेमे की ओर से कई तीर चलाए गए हैं।

गुरुवार को पटना में एक नई कार्यकारिणी बुलाकर लोजपा ने पारस को अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी है। दूसरी ओर चिराग के करीबी महासचिव अब्दुल खालिक ने चुनाव आयोग को चिट्ठी भेज दी है। यह भी दावा किया जा रहा है कि पार्टी का कामकाज पार्टी संविधान से बंधा हुआ होता है। उससे परे कोई भी काम वैधानिक नहीं होता।

खालिक ने बताया कि कार्यकारिणी को आहूत करने का अधिकार केवल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधान महासचिव को होता है। पारस को ऐसी झूठी और अवैधानिक कार्यकारिणी ने अध्यक्ष चुना है, जिसमें कोई कार्यकारिणी सदस्य नहीं है। अगर पुराने सदस्यों की भी बात की जाए तो उनके पास बमुश्किल 8 सदस्य हैं। वह चाहें तो नई पार्टी बना सकते हैं, लेकिन लोजपा को गलत तरीके से हड़प नहीं सकते।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1