आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी झटका लगा. राघव चड्ढा ने बड़ा ऐलान करते हुए शुक्रवार (24 अप्रैल) को कहा कि उनके साथ पार्टी के छह और राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल होंगे. उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि ये पुरानी पार्टी नहीं रही. इस पर दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है.
अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का.”
बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धोखा
कौन कौन बीजेपी में होंगे शामिल
राघव चड्ढा
अशोक मित्तल
स्वाति मालीवाल
हरभजन सिंह
संदीप पाठक
विक्रमजीत सिंह साहनी
राजेंद्र गुप्ता
ईडी का छापा पड़ा और तोड़ लिया- संजय सिंह
वहीं आप के सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है. हमारे सांसदों को तोड़ा जा रहा है. उनको अपनी पार्टी में शामिल किया जा रहा है. ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है. कुछ दिन पहले अशोक मित्तल के यहां ईडी का छापा पड़ा. चीजें अपने आप में जुड़ती हैं. ईडी का छापा पड़ा और तोड़ लिया. इसका मतलब भय दिखाकर और प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके ऑपरेशन लोटस चलाया जा रहा है.”
‘मैं उनके दोस्ती के काबिल नहीं था क्योंकि…’- राघव चड्ढा
राघव चड्ढा ने कहा, “मैं प्रयास कर रहा था कि चीजें अच्छी हों. मैंने पार्टी के कार्यक्रमों से खुद को इसलिए अलग कर लिया क्योंकि मैं उनके गुनाह में शामिल नहीं होना चाहता था. मैं उनकी दोस्ती के काबिल नहीं था क्योंकि मैं उनके गुनाह में शामिल नहीं था. हमारे पास दो ही विकल्प थे. या तो हम राजनीति छोड़ दें या फिर अपने अनुभव को लेकर पॉजिटिव पॉलिक्स करेंगे. इसलिए हमने फैसला लिया कि राज्यसभा में आप के दो तिहाई सांसद खुद को बीजेपी के साथ मर्ज करते हैं.”

