करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे है. करीब चार किलोमीटर लंबे करतारपुर कॉरिडोर का काम गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती से एक हफ्ते पहले यानी 31 अक्टूबर तक हो जाएगा. कॉरिडोर के 8 नवंबर को उद्घाटन की संभावना है और पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर के खुलने के दिन करतारपुर साहिब जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे. प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री के साथ सभी 117 विधायक, पंजाब से लोकसभा और राज्यसभा सांसद, शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्य और संत समाज के सदस्यों के साथ राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। आपको बता दें कि करतारपुर कॉरिडोर मामले में भारत-पाकिस्तान के बीच फीस को लेकर पेंच अब भी फंसा हुआ है। पाकिस्तान का कहना है कि हर श्रद्धालू को 20 डॉलर यानि करीब 1500 रुपये फीस देनी होगी, वहीं भारत ने पाकिस्तान से फीस नहीं लेने का आग्रह किया है। आपको बता दें कि करतारपुर साहिब गुरुद्वारा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले में स्थित है, ये गुरुद्वारा सिखों के लिए काफी पवित्र माना जाता है, क्योंकि गुरु नानक देव ने अपने जीवन के 18 साल और अपना अंतिम समय यहीं बिताया था.
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
