गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश वर्ष के खास और पवित्र मौके पर पाकिस्तान के करतारपुर गुरुद्वारे में तैयारियां पूरी हो चुकी है। आपको बता दे 9 नवंबर को करतारपुर कोरिडोर का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। सीमा सुरक्षा बलों की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। साथ ही दोनों देशों के बीच कॉरिडोर के रास्तों की वैकल्पिक व्यवस्था भी कर ली गई है। इस बीच करतारपुर गुरुद्वारा जाने वालों के पहले जत्थे में गुरुदासपुर से बीजेपी सांसद सनी देओल का नाम भी शामिल हो गया है यानी 9 नवंबर को सांसद सनी देओल भी आधिकारिक रूप से करतारपुर कोरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। आपको बता दें पहले जत्थे में सनी देओल के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी साथ ही केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और पंजाब के अन्य कई सांसदो और विधायकों के नाम शामिल है। इसके अलावा अन्य 575 लोग भी पहले जत्थे में हिस्सा लेंगे।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
