ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली अस्पताल में भर्ती

देश में Coronavirusका संक्रमण अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार ने लाकडाउन के 4 चरणों के बाद देश में अनलॉक-1 की शुरुआत करते हुए लोगों को तमाम रियायतें दी है। इस रियायत में धार्मिक स्थलों के साथ-साथ मॉल, रेस्टोरेंट को सरकार की जारी गाइडलाइन के अनुसार खोलने की अनुमति दी गई है।

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी बुखार और गले में खरास के कारण Coronavirus का टेस्ट कराना पड़ गया। वहीं इस वायरस के संक्रमण की चपेट में BJP के नेता Jyotiraditya Scindia और उनकी माँ भी आ गई हैं। BJP नेता Jyotiraditya Scindia और उनकी मां दोनों को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव होने की पुष्टि कर दी गई है। दिल्ली स्थित साकेत का मैक्स अस्पताल Coronavirus अस्पताल में तब्दील है। यहां पर तमाम Coronavirus के मरीजों की लगातार इलाज और देखभाल की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक Jyotiraditya Scindia और उनकी माँ माधवी राजे सिंधिया को गले में खरास और बुखार की शिकायत होने पर सोमवार को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार दोनों लोगो की हालत में आज दूसरे दिन सुधार हो रहा है। हालांकि देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को Coronavirus के 1007 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में Coronavirus संक्रमितों की संख्या लगभग 30,000 तक पहुंच गई है। जबकि 874 लोगों की इस वायरस के संक्रमण से जान चली गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1