मुख्यमंत्री रघुवर दास जोहार जन यात्रा की शुरुआत की। लोगों से आशीर्वाद मांगा कि झारखंड के विकास को नई रफ्तार देने के लिए फिर एक बार डबल इंजन की सरकार बनाएं। उन्होंने हाता की जनता को जोहार कहा और बीजेपी को ढेर सारा प्यार देने के लिए आभार जताया।  उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास को नई रफ्तार देने के लिए आशीर्वाद मांगने मैं आपके बीच आया हूं ।
जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्यमंत्री रघुवर दास पूर्वी सिंहभूम के हाता पहुंचे। मुख्यमंत्री की आगवानी में काफी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोगों ने की। इनमें जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, राज्यसभा सदस्य समीर उरांव और पोटका की विधायक मेनका सरदार प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री को भारी बारिश की वजह से कोल्हान की यात्रा बीच में ही स्थगित करनी पड़ी थी। आज से वे अधूरी यात्रा को पूरी करने निकले हैं। 
 
हाता के दुर्गा पूजा मैदान में सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री ने हाता चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कोल्हान में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की विधिवत शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भगवान बिरसा मुंडा के सपनों के अनुरूप एक ऐसे झारखंड का निर्माण कर रही है, जहां कोई अशिक्षित न रहे, कोई बेघर न रहे, कोई बेदवा न रहे।

