रामगढ़ में झामुमो नेता गहन टुडू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

उरीमारी में अपराधियों ने एक बार फिर अपना हौसला दिखाते हुए झामुमो नेता सह मजदूर नेता गहन टुडू (45) की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे की है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य, झाकोमयू के सीसीएल जोनल अध्यक्ष व रैयत विस्थापित मोर्चा के नेता सह सीसीएल कर्मी गहन टुडू को अपराधियों ने उनके घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर पहाड़ी मंदिर चौराहा के पास दिनदहाड़े गोली मारी।

गोली मारने के लिए दो अपराधी एक मोटरसाइकिल से आए थे। अपराधियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब गहन टूडू अपनी नई फॉर्च्यूनर गाड़ी से उरीमारी से अपने घर जा रहे थे। अपराधियों ने उरीमारी से ही गहन टुडू का पीछा किया और मौका देखकर गोली मार दी तथा मोटरसाइकिल से ही बड़कागांव की ओर फरार हो गए।

घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना उरीमारी पुलिस को दी और तत्काल गंभीर रूप से घायल गहन टुडू को रांची ले गए। इलाज के दौरान राची के मेडिका अस्‍पताल में मजदूर नेता गहन टुडू की मौत हो गई। गहन टुडू को गर्दन सहित दो जगह पर गोली मारी गई। इधर, घटना के विरोध में उरीमारी में कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दिया गया है। उरीमारी जरजरा क्षेत्र में दुकानें बंद हो गई। कुछ माह पहले ही झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) द्वारा पोटंगा कोल डिपो के पास हवाई फायरिंग की गई थी और बयान जारी कर गहन टूडू को चेतावनी दी गई थी।

गौरतलब रहे कि पिछले कई वर्षों के दौरान उरीमारी में गोली मारने की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले वर्ष दिसंबर माह में डीएवी स्कूल के पास संजीव सिंह बघेल की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कुछ माह पहले मजदूर नेता दसई मांझी को गोली मार कर घायल कर दिया गया था। रेलवे कंपनी के साइट पर अपराधियों द्वारा गोली चलाने, उरीमारी में हवाई फायरिंग सहित कई घटनाएं हो चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1