पूरी हुईं झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां, चुनाव की तारीखों का पता नहीं

झारखंड में विधानसभा चुनाव की पूरी हो चुकी हैं लेकिन चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी तक नहीं हुई है वहीं ये अनुमान लगाया जा रहा है कि नवंबर-दिसंबर में वोट डाले जाएंगे। सोमवार को राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने चुनावी तैयारियों को निरीक्षण किया। और इस क्रम में अधिकारियों को ट्रेनिंग भी दी गई। बता दें कि महाराष्‍ट्र और हरियाणा के साथ झारखंड में विधानसभा चुनाव कराने के कयासों पर विराम लगाते हुए बीते दिन चुनाव आयोग के मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त सुनील अरोड़ा ने इन दोनों राज्‍यों में 21 अक्‍तूबर को वोटिंग कराने की घोषणा की थी।

संशय खत्म, झारखंड में समय पर होंगे विधानसभा चुनाव

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा होते ही झारखंड विधानसभा चुनाव की तिथियों को लेकर व्याप्त संशय समाप्त हो गया है। अब यह तय है कि झारखंड में नियत समय नवंबर-दिसंबर में ही चुनाव होंगे। राज्य विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि चुनाव आयोग झारखंड में भी हरियाणा और महाराष्ट्र के साथ ही चुनाव करा सकता है।

पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है झारखंड विधानसभा का कार्यकाल

2014 में 25 नवंबर, दो दिसबंर, नौ दिसंबर, 14 दिसंबर और 20 दिसंबर को पांच चरणों में मतदान हुआ था, जबकि मतों की गणना 23 दिसंबर को हुई थी। चुनाव में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी, उसे 37 सीटें हासिल हुईं थी। झारखंड के छठे मुख्यमंत्री के तौर पर बतौर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 28 दिसंबर को अपना कार्यभार ग्रहण किया था। इस बार भी आयोग चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा इन्हीं तिथियों के आसपास कर सकता है। अधिसूचना दीपावली के बाद जारी होने की संभावना है।

पांच साल पूरा करनेवाले पहले सीएम होंगे रघुवर

अलग राज्य बनने के बाद पहली बार कोई सरकार अपना कार्यकाल पूरा करने जा रही है। इसके पूर्व बनी तमाम सरकारें गठबंधन टूटने के कारण बदलती रही हैं। पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से लेकर अर्जुन मुंडा, शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, मधु कोड़ा आदि कोई भी पांच साल पूरा नहीं कर सका। 2014 में पहली बार गैर आदिवासी मुख्यमंत्री बने रघुवर दास के नाम यह उपलब्धि जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1