ऑल झारखंड स्टूडेंटस यूनियन ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसे पार्टी की ओर से संकल्प पत्र का नाम दिया गया है। साथ ही पार्टी ने इस बार गांव की सरकार का नारा दिया है। इसके अलावा ग्राम स्वराज, पारा शिक्षक सेविका-सहायिका के स्थायीकरण, सामाजिक न्याय, पिछड़े को 27% आरक्षण देने जैसे कई मुद्दे भी घोषणा पत्र में शामिल है। आपको बता दें रांची में रविवार को पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और अन्य नेता भी मौजूद रहे। आजसू के घोषणा पत्र के अनुसार छात्र हित में स्नातक पास करने के साथ ही हर महीने 2100 रुपये प्रोत्साहन राशि देने का भरोसा दिया है। स्थानीय नीति पर पार्टी ने अपना रूख स्पष्ट करते हुए कहा है कि खतियान के आधार पर स्थानीय नीति तय होगी।। पार्टी ने सीएनटी एसपीटी एक्ट का पूरी तरह अनुपालन का भी भरोसा दिया है। घोषणा पत्र में लंबे-चौड़े वादे किए गए हैं। आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि अब चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के सामने पूरा क्षितिज है, और पार्टी अब पांच-छह चरणों में अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
