झारखंड में Covid19 से पहली मौत, एक दिन में सामने आये 9 मरीज

झारखंड में Coronavirus के संक्रमण से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है। बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड के अंतर्गत साड़म के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके पहले स्वास्थ्य विभाग ने कहा था कि प्रदेश में Covid19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हो गयी है, जिसमें 2 बच्चे हैं। राजधानी रांची और बोकारो में एक ही दिन में 9 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि और एक मरीज की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

बोकारो में 8 अप्रैल, 2020 को COVID19 के 4 नये मरीज मिले हैं। सभी बोकारो के तेलो गांव की कोरोना पॉजिटिव महिला के परिजन शामिल हैं। इधर, रांची में भी 5 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो गयी है। इनमें 3 एक ही परिवार के हैं। मलयेशियाई महिला के संपर्क में आयी हिंदपीढ़ी की महिला ने अपने पति और दो बच्चों में भी यह संक्रमण फैलाया। दो अन्य लोग भी हैं, जो इस जानलेवा विषाणु की चपेट में आ गये हैं। महिला का पति किडनी की बीमारी से जूझ रहा है।

रांची में एक साथ 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, बोकारो में इनकी संख्या 4 है। स्वास्थ्य विभाग ने 9 अप्रैल, 2020 को इसकी पुष्टि की। इसके पहले 7 अप्रैल, 2020 तक राज्य में कोरोना के सिर्फ 4 मरीज मिले थे। इनमें 2 तबलीगी जमात से जुड़ी महिलाएं थीं।

हिंदपीढ़ी में जो 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, सभी को कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया था। महिला समेत कुल 7 लोगों को प्रशासन ने आइसोलेशन में रखा था। इनमें से 5 में Coronavirus के संक्रमण की पुष्टि हो गयी है। शेष 2 लोगों की रिपोर्ट 10 अप्रैल, 2020 को आने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1