झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण का मतदान तो शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ जनता ने बढ़चढ़ कर मतदान में हिस्सा भी लिया। अब सभी राजनीतिक दल तीसरे चरण की चुनौती के लिए तैयार हैं। आपको बता दें तीसरे चरण में 17 सीटों पर 12 दिसंबर को मतदान होना है। तीसरे चरण के मतदान के मद्देनजर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड पहुंच रहे हैं। आज पीएम मोदी बरही और बोकारो में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये झारखंड में तीसरा चुनावी दौरा है। इससे पहले पीएम मोदी पहले चरण में पलामू और गुमला के साथ दूसरे चरण में खूंटी और जमशेदपुर में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा कर चुके हैं। आपको बता दें प्रधानमंत्री का अगला दौरा 12 दिसंबर को प्रस्तावित है। आज बोकारो और बरही में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर दोनों ही जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की फौज उत्साह से लबरेज दिख रही है। पीएम के झारखंड दौरे को लेकर खास तैयारियां की गई है।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
