झारखंड विधानसभा चुनाव की तारिखों के ऐलान के बाद अब सभी राजनौतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी। इस लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जिनमें अनुसूचित जनजाति के 3 और अनुसूचित जाति के 2 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के एक दिन बाद पार्टी ने रविवार को पहले चरण के लिए छह उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। आपको बता दें कांग्रेस की पहली लिस्ट में झारखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव का नाम भी शामिल किया गया है, जो आने वाले विधानसभा चुनाव में लोहरदगा से चुनाव लड़ेंगे। और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दूबे को बिश्रामपुर से टिकट दिया गया है, जबकि के.पी.यादव को भवनाथपुर से मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने डाल्टनगंज से के.एन. त्रिपाठी और मनिका सीट से रामचंद्र सिंह को टिकट दिया गया है। आपको बता दें कांग्रेस जेएमएम और आरजेडी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं सीट बटवारे की बात की जाए तो राज्य की 81 सीटों में से जेएमएम 43 और कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि आरजेडी को 7 सीटें दी गई हैं।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
