झारखंड विधानसभा चुनाव के रण में सत्ता के लिए सभी दल और उम्मीदवार लोक लुभावन वादे कर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें पहले चरण के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है, जिसके लिए 28 नवंबर को प्रचार थम जाएगा।
आपको बता दें रविवार को कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। रांच के प्रेस क्लब में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस ने लोक लुभावन घोषणा पत्र में हर परिवार में नौकरी और राजधानी रांची में मेट्रो ट्रेन चलाने का वादा किया है। इसके अलावा किसानों को लुभाने के लिए कांग्रेस ने कर्जमाफी का वादा किया हैं। कांग्रेस ने महिलाओं के मुद्दे को भी अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। आधी आबादी को लुभाने के लिए कांग्रेस ने महिलाओं को अधिक नौकरियों का वादा किया है। साथ ही पार्टी ने सत्ता में आने पर अकेली सफर करने वाली महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा उपलब्ध कराने की भी घोषणा की है।
