पांच चरणों में हो रहे झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। सुरक्षा को देखते हुए सभी बूथों पर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। आज 8 जिलों के 17 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। आपको बता दें राजधानी रांची में इसी चरण में मतदान होना है। आज हो रहे 17 विधानसभा सीटों में से पांच पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जबकि 12 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। आज पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, मंत्री सीपी सिंह के साथ ही कई अन्य दिग्गजों की किस्मत का फैसला जनता तय करेगी। तीसरे चरण के चुनाव में रांची, हटिया, कांके, खिजड़ी समेत 17 विधानसभा क्षेत्रों के 56 लाख 6 हजार 743 वोटर्स कुल 309 प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे। आपको बता दें 309 प्रत्याशियों में 277 पुरुष और 32 महिला प्रत्याशी शामिल हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 31 प्रत्याशी ईचागढ़ और सबसे कम 12-12 प्रत्याशी रांची और कांके विधानसभा सीट से चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। साथ ही कोडरमा में 17, बरकट्ठा में 20, बरही में 14, बड़कागांव में 23, रामगढ़ में 25, मांडू में 22, हजारीबाग में 15, सिमरिया में 18, धनवार में 14, गोमिया में 15, बेरमो में 20, सिल्ली में 15, खिजरी में 14 और हटिया में 22 प्रत्याशी शामिल हैं।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
