पांच चरणों में हो रहे झारखंड विधानसभा चुनाव अब अपने तीसरे चरण तक पहुंच गया है। आज 8 जिलों के 17 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। आपको बता दें राजधानी रांची में इसी चरण में मतदान होना है। आज होने वाले 17 विधानसभा सीटों में से पांच पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जबकि 12 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। आज पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, मंत्री सीपी सिंह के साथ ही कई अन्य दिग्गजों की किस्मत का फैसला जनता तय करेगी। तीसरे चरण के चुनाव में रांची, हटिया, कांके, खिजड़ी समेत 17 विधानसभा क्षेत्रों के 56 लाख 6 हजार 743 वोटर्स कुल 309 प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे। आपको बता दें 309 प्रत्याशियों में 277 पुरुष और 32 महिला प्रत्याशी शामिल हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 31 प्रत्याशी ईचागढ़ और सबसे कम 12-12 प्रत्याशी रांची और कांके विधानसभा सीट से चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। साथ ही कोडरमा में 17, बरकट्ठा में 20, बरही में 14 ,बड़कागांव में 23, रामगढ़ में 25, मांडू में 22, हजारीबाग में 15, सिमरिया में 18, धनवार में 14, गोमिया में 15, बेरमो में 20, सिल्ली में 15, खिजरी में 14 और हटिया में 22 प्रत्याशी शामिल हैं।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
