हार से सबक लेना चाहिए- केसी त्यागी

जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने झारखण्ड में BJP की हार के लिए सीधे सीधे उसे ही जिम्मेदार बताया है। जेडीयू ने साफ कहा है कि रघुवर सरकार की आदिवासियों के खिलाफ नीति और राज्य में गठबंधन न करना हार की मुख्य वजह हैं। जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि इस हार से BJP को सबक लेना चाहिये। ये BJP की लगातार पांचवी हार है।

त्यागी ने याद दिलाया कि एक आदिवासी राज्य में जिसका जन्म आदिवासियों की पहचान और उनकी उत्थान के लिए हुआ था, वहां BJP ने एक गैर आदिवासी को CM बनाकर बड़ी भूल की। उससे ज्यादा छोटा नागपुर टेनेसी एक्ट में बदलाव कर BJP ने भारी भूल की। रघुवर दास लगतार सुपर CM की तरह व्यवहार करने लगे थे, अपनी राजनीति विरोधियों को वे दुशमन समझने लगे थे। सरयू राय जैसे नेताओं को अपना पसर्नल दुश्मन मान बैठे।

यह पूछे जाने पर कि क्या झारखंड चुनाव परिणाम का असर आगे आने वाले बिहार चुनाव पर पड़ेगा। त्यागी ने साफ किया कि बिहार में नीतीश की सरकार है और अच्छा काम कर रही है। यहां BJP और JDU के नेताओं के संबंध मधुर हैं। नीतीश कुमार एक मजबूत नेता हैं। उनका बीजेपी नेताओं के साथ व्यक्तिगत संबंध है। झारखण्ड में हार से ये सबक लिया जा सकता है कि NDA को मजबूत किया जाए और गठबंधन के नेताओं का सम्मान किया जाए।

केसी त्यागी ने कहा कि पहले महाराष्ट्र और फिर झारखंड, इन दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद NDA के अस्तित्व पर ही सवाल उठना शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम के बाद NDA अपनी सबसे पुरानी सहयोगी शिवसेना को खो बैठी। झारखण्ड चुनाव से पहले आजसू ने सीट बंटवारे के मुद्दे पर NDA से नाता तोड़ लिया। LPG और JDU झारखण्ड में पहले से ही NDA गठबंधन से बाहर है। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या NDA में चीजें बदतर होने लगी हैं।

JDU नेता ने कहा कि जेडीयू और अकाली दल लगातार NDA में समन्वय और संवाद हीनता का सवाल उठाती रही है। 6 साल बीत जाने के बाबजूद इस मुद्दे पर BJP ने ध्यान नहीं दिया है। सवाल BJP के हाईकमान के काम करने के तरीके को लेकर भी उठ रहे हैं। नागरिकता कानून और NRC कानून पर जेडीयू सवाल खड़े कर चुकी है। JDU के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने साफ साफ कहा है कि NRC को बिहार में लागू करने का सवाल ही नहीं उठता। गौरतलब है कि नागरिकता कानून को JDU ने संसद में समर्थन दिया था। झारखण्ड में चुनाव परिणाम ने एक बार फिर JDU को बोलने का मौका दे दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1