नागरिकता संशोधन बिल को लेकर देश में हंगामा मचा हुआ है नागरिकता संशोधन कानून को समर्थन देने के मामले में अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से अलग रुख रखने वाले प्रशांत किशोर आज शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे । इस बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी को प्रशांत किशोर का साथ मिलने की खबर आ रही है । चुनावी रणनीतिकार के नाम से मशहूर प्रशांत किशोर अब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के लिए रणनीति बनाएंगे । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी । बता दें कि I-PAC प्रशांत किशोर की एजेंसी है । यह एजेंसी औपचारिक रूप से राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार करती है । आगामी कुछ दिनों में दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव होने वाले हैं और प्रशांत किशोर आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे । बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर और अरविंद केजरीवाल के बीच इस सिलसिले में लंबे समय से बातचीत चल रही थी । प्रशांत किशोर ने 2014 में नरेंद्र मोदी के लिए चुनाव प्रचार किया था । बहरहाल, केजरीवाल और प्रशांत किशोर ने उस समय औपचारिक रूप से हाथ मिलाया है, जब किशोर अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड का सार्वजनिक तौर पर नागरिकता संशोधन बिल पर विरोध कर रहे हैं ।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
