देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का आज जन्म दिन है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनके जन्मदिवस के मौके पर याद कर श्रद्धांजली दी । पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजली’। पंडित नेहरू के जन्मदिन को देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें कि बच्चों में चाचा नेहरू के नाम से मशहूर पंडित जवाहर लाल का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। और वो देश की स्वतंत्रता के बाद पहले प्रधानमंत्री बने। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का कार्यकाल 27 मई 1964 तक रहा।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
