# Janaki Jayanti Shubh Muhurat

आज है जानकी जयंती,जानें शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज के दिन Janaki Jayanti मनाई जाती है। इस दिन माता जानकी की पूजा करना बेहद फलदायी होता है। जानकी, माता सीता को ही कहा जाता है। इस दिन माता सीता के साथ प्रभु श्रीराम की पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि इस दिन मिथिला के राजा जनक और रानी सुनयना की गोद में माता सीता आई थीं। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ माता जानकी की पूजा की जाती है। आज के दिन माता जानकी को सुहागिन महिलाएं श्रृंगार का सामान चढ़ाती हैं।

फाल्गुन कृष्ण पक्ष अष्टमी, 6 मार्च 2021, शनिवार

अष्टमी तिथि प्रारम्भ- मार्च 05, 2021 शुक्रवार रात 7 बजकर 54 मिनट से

अष्टमी तिथि समाप्त- मार्च 06, 2021 शनिवार शाम 6 बजकर 10 मिनट तक


महत्व: जानकी जयंती के दिन माता सीता का जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन जानकी भक्त उनकी पूजा पूरी विधि-विधान के साथ करते हैं। साथ ही पूरे श्रद्धा भाव से पूजा करते हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं और माता जानकी को श्रृंगार का सामान अर्पित करती हैं। वहीं, इस दिन कंवारी कन्याओं के व्रत करने का भी विधान है। ऐसा करने से उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। इस दिन को इसे सीता अष्टमी और सीता जयंती भी कहा जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1