झारखंड के जमशेदपुर में महसूस किये गये भूकंप के झटके

झारखंड के जमशेदपुर में आज सुबह 6.55 बजे धरती कांपी। Earthquake के झटके महसूस कर लोग अपने घरों से बाहर निकले। रिक्टर स्केल पर इस Earthquake की तीव्रता 4.7 मापी गई है। धरती के कांपने से नुकसान की कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय Earthquake विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र जमशेदपुर था। राज्य की इस औद्योगिक नगरी में सुबह-सुबह Earthquake के झटके महसूस कर लोग अपने घरों से बाहर निकल आये।


वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ दुनिया जंग लड़ रही है। देश में हर स्तर पर इससे निपटने की कवायद की जा रही है। इस बीच पिछले 2 महीने में Earthquake की बात करें, तो देश के कई इलाकों में धरती कांपी। आज शुक्रवार को सुबह-सवेरे झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर के साथ-साथ कर्नाटक के हंपी में भी Earthquake के झटके महसूस किये गये। झारखंड के जमशेदपुर में रिक्टर स्केल पर Earthquake की तीव्रता 4.7, जबकि कर्नाटक के हंपी में तीव्रता 4.0 मापी गई। दोनों जगहों में कहीं से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।


दिल्ली-एनसीआर में कब-कब महसूस किए गए भूकंप के झटके

3 जून, 2020- नोएडा में Earthquake के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर Earthquake की तीव्रता 3.2 मापी गई है। रात 10 बजकर 42 मिनट पर झटके महसूस किए गए। Earthquake का केंद्र दक्षिण-पूर्व नोएडा में था।

29 मई, 2020- दिल्ली और इसे सटे कई इलाकों में Earthquake के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर Earthquake की तीव्रता 4.6 मापी गई।

28 मई, 2020- 29 मई के एक दिन पहले भी दिल्ली में Earthquake आया था। इसकी तीव्रता 2.5 थी। यानी 24 घंटे के अंदर दो बार Earthquake के झटके महसूस किए गए थे।

15 मई, 2020- 15 मई को दिल्ली में Earthquake का झटका महसूस किया गया था। हालांकि, रिक्टर स्केल पर Earthquake की तीव्रता केवल 2.2 थी।

10 मई, 2020- 10 मई को दोपहर में करीब 1.45 बजे Earthquake के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 थी।

13 अप्रैल, 2020- 13 अप्रैल को आए Earthquakeकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी। Earthquake का केंद्र दिल्ली ही था।

12 अप्रैल, 2020- रिक्टर स्केल पर Earthquake की तीव्रता 3.5 मापी गई है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन था। इसके बीच दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में Earthquake के झटके महसूस किए गए।

20 दिसंबर, 2019- शाम 5 बजकर 9 मिनट पर DELHI-NCR में Earthquake के झटके महसूस किए गए थे। Earthquake की तीव्रता 6.8 मापी गई। इस Earthquake का केंद्र अफगानिस्तान के काबुल में उत्तर-पूर्व में था।

एक हफ्ते में दूसरी बार नोएडा में भूकंप, साल में 10 बार हिल चुका है दिल्ली-NCR

19 नवंबर, 2019- दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में Earthquake के झटके महसूस किए गए थे। Earthquake का केंद्र बिंदु भारत-नेपाल था। रिक्टर स्केल पर Earthquake की तीव्रता 5 मापी गई।

24 सितंबर, 2019- DELHI- NCR में 6.1 तीव्रता के Earthquake के झटके महसूस किए गए। ये झटके शाम करीब 4 बजकर 35 मिनट पर महसूस हुए। Earthquake के झटके काफी तेज थे। दिल्ली एनसीआर के साथ ही कश्मीर में तेज झटके महसूस हुए। पूरे उत्तर भारत में Earthquake को महसूस किया गया।

कुछ भूगर्भवेताओं का कहना है कि सिंहभूम और छोटानागपुर के पठार ढाल और क्रेटन का हिस्सा हैं, जो पृथ्वी की पपड़ी का सबसे स्थिर हिस्सा हैं। ऐसे में इन इलाकों में कोई महत्वपूर्ण भूकंपीय गतिविधि नहीं होनी चाहिए। संभव है कि यह Earthquake किसी खास गड़बड़ी या पृथ्‍वी की अंदरुनी परतों की प्रतिक्रिया के कारण हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1