“भारत के एयरपोर्ट को देखकर इजरायली राजदूत बोले- दुनिया के बेहतरीन एयरपोर्ट्स में एक!”

भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने भारतीय कंपनियों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि वे जल्द ही इजरायल में भी एयरपोर्ट निर्माण का काम करेंगी। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत के दो एयरपोर्ट्स को प्रिक्स वर्साय की ‘दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट 2026’ की सूची में जगह मिली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए अजार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय विशेषज्ञता का लाभ इजरायल को भी मिलेगा।

गुवाहाटी और नवी मुंबई एयरपोर्ट को लिस्ट में जगह
इससे पहले इजरायल में भारतीय दूतावास ने अपनी पोस्ट में बताया था कि गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ‘दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट 2026’ की सूची में स्थान मिला है। भारतीय दूतावास ने कहा,दूतावास ने दोनों भारतीय एयरपोर्टों के चयन पर गर्व जताते हुए इसे देश की बड़ी उपलब्धि बताया। उसने आगे कहा कि यह सम्मान भारत में तेजी से हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास का प्रमाण है।

टॉप 3 में शामिल हुआ गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट
भारत के इजरायल स्थित दूतावास ने कहा कि देश विश्वस्तरीय एयरपोर्ट्स का निर्माण कर रहा है, जो आधुनिक वास्तुकला, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत का शानदार संगम हैं। दूतावास ने एक रिपोर्ट साझा करते हुए बताया कि दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की सूची में भारत के दो एयरपोर्ट शामिल हैं। इनमें लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को तीसरा स्थान मिला है, जो भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान को दर्शाता है।

बेहद अनूठी है गुवाहाटी एयरपोर्ट की वास्तुकला
रिपोर्ट के अनुसार, इस टर्मिनल का डिजाइन वास्तुकार नूरू करीम ने बांस ऑर्किड पौधे से प्रेरित होकर तैयार किया है। इसकी बनावट विशाल बांस के जंगल जैसी दिखाई देती है, जिसमें पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध कला और हस्तशिल्प की झलक भी देखने को मिलती है। टर्मिनल की छत पर बने प्राकृतिक डिजाइन ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों के प्रवाह को दर्शाते हैं, जो इसकी खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर दिशा-निर्देशन में भी मदद करते हैं।

नवी मुंबई एयरपोर्ट को लिस्ट में मिला चौथा स्थान
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की सूची में चौथा स्थान मिला है। हाल ही में यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत हुई है। इसका डिजाइन कमल के फूल से प्रेरित है, जिसे विश्व प्रसिद्ध वास्तुशिल्प कंपनी ने तैयार किया है। टर्मिनल की छत, विशाल स्तंभों और इंटरएक्टिव डिजिटल आर्टवर्क में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है, जो यात्रियों को एक अनूठा और आकर्षक यात्रा अनुभव प्रदान करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1