दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में IPS ऑफिसर की बेटी की रेप और हत्या के मामले में कई दिल दहलाने वाले खुलासे हुए हैं। इस रेप और हत्या के मामले की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने एक दिन पहले अलवर में भी दुष्कर्म किया था। मिली जानकारी के मुताबिक, अमर कालोनी लड़की का रेप और मर्डर करने वाला आरोपी कम उम्र में ही बन चुका है दरिंदा। साउथ ईस्ट दिल्ली के अमर कालोनी में सीनियर IRS अफसर की बेटी की हत्या करने वाले आरोपी राहुल मीणा को पुलिस ने 22 अप्रैल को द्वारका से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से देर रात पुलिस ने पूछताछ की और जो खुलासा राहुल ने किया उसे सुनकर दिल्ली पुलिस के अफसर न सिर्फ चौंके बल्कि उन्हें आरोपी पर गुस्सा भी आया।
कैसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपी राहुल को मालूम था कि मृतक लड़की के माता और पिता सुबह जिम जाते हैं। राहुल बिल्डिंग से पूरी तरह वाकिफ था कि कहां कहां लॉक है और कैसे लॉक को खोलना है। सुबह राहुल बिल्डिंग में घुसा और सीधा लड़की के स्टडी रुम में गया था, स्टडी रुम अलग से फ्लैट के रूफ पर बनाया हुआ है। लड़की चूंकि UPSC की तैयारी कर रही थी, लिहाजा माता- पिता ने सुबह सुबह उठ कर पढ़ाई करने को कहा था। लड़की पढ़ाई कर रही थी, इस वजह से आरोपी सीधा स्टडी रुम में गया।
लड़की का रेप करने के लिए उसका गला दबाया उसको काबू में करने की कोशिश की लेकिन लड़की ने विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने पास में रखे लैंप और भारी चीज से लड़की पर हमला किया जिस से लड़की के माथे से खून निकलने लगा और लड़की बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में लड़की के साथ आरोपी ने रेप किया। अब आरोपी राहुल को घर में लूटपाट करनी थी,घर में लॉकर भी थम इंप्रेशन से ही खुलता था। लिहाजा आरोपी ने रेप के बाद लड़की को स्टडी रुम से घसीटा और सीढ़ियों से घसीटते हुए नीचे रुम में लेकर आया जहां लॉकर था और खून से लथपथ लड़की का फिंगर लॉकर से टच किया लेकिन लॉकर नहीं खुला।
दरअसल लड़की का ब्लड सर्कुलेशन बंद हो चुका था और लड़की के हाथों में खून लग गया था शायद इसी वजह से लाकर नहीं खुला। पुलिस के मुताबिक ऐसा लगता है कि इस वक्त तक लड़की मर चुकी होगी। आरोपी ने लड़की की लाश को फर्श पर ही छोड़ दिया। आरोपी ने अब पेचकस से लॉकर खोलाऔर कैश और ज्वेलरी निकाल लिया। उसके बाद उसने लॉकर से कैश और ज्वेलरी निकालने के बाद बैग में कैश और ज्वेलरी रख लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पेैंट और जूते पर खून लग गया था लिहाजा अपनी उसने अपने पैंट और जूते उतारे और मृतक लड़की के भाई की पैंट पहनी और घर में पड़ी हुई चप्पल पहना, फिर मौके से फरार हो गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कम उम्र में ही गैंबलिंग से पैसा कमाने की बुरी आदत पड़ चुकी थी आरोपी को और वह ऑनलाइन 3 पत्ती गेम खेलता था। राहुल को लड़कियों की आदत लगी थी वो ऑनलाइन गेम से पैसे कमाता और लड़कियां लाता था उनके साथ सेक्स करता था। अपनी इन्हीं आदतों के कारण आरोपी राहुल ने 21 अप्रैल को अलवर में पड़ोस की शादीशुदा महिला के साथ रेप किया। उसे दांतों से काटा और जान से मारने की धमकी देकर वहां से दिल्ली के लिए निकल गया। 22 अप्रैल को दिल्ली पहुंचा और यहां भी अपने पुराने मालिक की बेटी के साथ रेप किया, उसका मर्डर कर दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में आरोपी बता रहा है कि मकसद लूटपाट ही था लेकिन पूछताछ करने वाले अफसरों ने बताया कि बहुत मुमकिन है कि मृतक लड़की पर इसकी पहले से नजर थी और आरोपी रेप और लूट की वारदात को अंजाम देने ही आया था क्योंकि एक दिन पहले अलवर में भी रेप की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक लड़की पढ़ाई में बेहद होशियार थी 12वीं क्लास में ऑल इंडिया टॉपर भी रही थी।

