ऋषभ पंत ने IPL 2026 के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है. शुक्रवार (29 मई) को फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पंत को कप्तानी से हटाए जाने की जानकारी शेयर की. रिलीज में बताया गया कि पंत ने खुद कप्तानी से हटने का फैसला किया है.
लखनऊ के जरिए जारी की गई रिलीज में लिखा गया, “लखनऊ सुपर जायंट्स औपचारिक घोषणा करना चाहता है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी से खुद को कप्तानी की ड्यूटी से मुक्त करने की दरख्वास्त की और फ्रेंचाइजी ने उनकी दरख्वास्त को तत्काल प्रभाव से कबूल कर लिया है.”

