यूं ही नहीं जल रही दिल्ली, हिंसा के पीछे है गहरी साजिश: दिल्ली पुलिस

तो क्या दिल्ली में हिंसक CAA प्रदर्शन के पीछे एक गहरी साजिश है! अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत भ्रमण में खलल डालने के लिए यह सब हो रहा है? क्या दुनिया भर में भारत को बदनाम करने के लिए यह आग जानबूझकर लगायी गयी है? खुफिया एजेंसियां ने अपने ताजा खुलासे में ऐसा ही कुछ बयां किया है। खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को पहले ही अलर्ट किया था कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे के समय CAA विरोधी प्रदर्शनों में तेजी आएगी। साथ ही इन प्रदर्शनों की आंड़ में हिंसा भी हो सकती है। #DelhiViolence

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि रविवार (23 फरवरी) को राष्ट्रीय राजधानी में जो कुछ हुआ, वो पहले से तय प्लानिंग और साजिश के तहत हुआ। और अभी भी जारी है। बताया गया है कि इनके पीछे वही ताकतें शामिल हैं जो शाहीन बाग में सक्रिय हैं। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कहा कि यह ताकतें नहीं चाहती कि मामले का शांतिपूर्ण कोई हल निकले।#CAAProtest कुछ लोग शाहीनबाग में जारी गतिरोध को बनाए रखना चाहते हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि कुछ लोग चाहते थे कि TRUMP के भारत दौरे के दौरान इतनी अराजकता हो कि मामला अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़े ले। #DelhiPolice

हिंसा में अब 7 लोगों की मौत, करोड़ों रुपए की संपत्ति स्वाहा


पिछले 24 घण्टे के अंदर इस हिंसा में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दर्जनों लोग घायल हैं। करोड़ों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो चुकी है। मरने वालों में दिल्ली पुलिस का हेड कास्टेबल भी शामिल है। कई पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हैं। दिल्ली के कई इलाकों की सड़कें ठप हैं। बोर्ड परीक्षाओं के बीच लोग अपने घरों में कैद हैं।

आज अमेरिका रवाना हो जाएंगे TRUMP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड TRUMP इस समय दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। सोमवार को परिवार सहित अहमदाबाद पहुँचने पर डोनाल्ड TRUMP का भव्य स्वागत किया गया। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा ग्राउंड में ऐतिहासिक स्वागत समारोह से गद्गद अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिल खोलकर भारत की प्रशंसा भी की। लेकिन इन सब के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली CAA की आग में जल रही है। TRUMP के भारत आगमन से ठीक पहले शांतिपूर्ण प्रदर्शनों ने हिंसक रुख अख्तियार कर लिया था। 22 फरवरी की रात से शुरू हुई हिंसा 3 दिन बाद भी नहीं थमी है। जबकि TRUMP के दौरे का आज आखिरी दिन है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1