भारतीय सेना ने अलर्ट जारी किया है कि साधू महात्मा के वेश में पाक एजेंट घूम रहे हैं। सैनिकों ने नकली बाबाओं से सतर्क रहने की चेतावनी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये आध्यात्मिक गुरू, बाबा पाकिस्तान के खुफिया एजेंट हो सकते हैं। ये आईएसआई की नई साजिश है। सेना ने अपने सैनिकों को एक आंतरिक दस्तावेज में इस जासूसी तकनीक से दूर रहने की चेतावनी दी है। सैन्य अधिकारियों के मुताबिक ये पाकिस्तानी खुफिया एजेंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया के लगभग 150 प्रोफाइल की पहचान की गई है, जिनपर सेना को पाकिस्तानी एजेंट होने का संदेह है। ये एजेंट सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवार वालों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिलाओं के नाम पर कुछ जाली सोशल मीडिया अकाउंट बनाया गया है जिससे पाक एजेंट सैनिकों को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश कर सकते हैं ताकि भारत के खिलाफ पाक सेना सेना कोई साजिश रच सके।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019 August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
NVR24 DESK
/ August 21, 2019 August 21, 2019