अनुष्का शर्मा बनेंगी इंडिया-A की कप्तान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में होगा T20 मुकाबला

भारतीय महिला A क्रिकेट टीम सितंबर में ऑस्ट्रेलिया महिला A टीम की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट में मुकाबले खेले जाएंगे। दौरे की शुरुआत तीन मैचों की T20 सीरीज से होगी, जबकि इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज आयोजित की जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम के भारत दौरे का समापन चार दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट मैच से होगा। यह मुकाबला 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक धर्मशाला में खेला जाएगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीनों सीरीज के लिए इंडिया A महिला टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। युवा खिलाड़ी अनुष्का शर्मा को T20 सीरीज के लिए टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, वनडे और चार दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट के लिए वह उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगी।
इस सीरीज को युवा भारतीय खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की दिशा में अहम मौका माना जा रहा है।

अनुष्का टी20 में तो यास्तिका बाकी दो सीरीज में संभालेंगी कप्तानी
ऑस्ट्रेलिया-A महिला टीम के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय महिला-A टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। तीनों फॉर्मेट की सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। T20 टीम की कमान एक बार फिर अनुष्का शर्मा को सौंपी गई है, जबकि सयाली सतघरे उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी।
अनुष्का शर्मा इससे पहले भी भारतीय महिला-A टीम की कप्तानी कर चुकी हैं। जून में इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने टीम का नेतृत्व किया था, जहां भारत-A ने तीन मैचों की T20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी। अब ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
वहीं, भारत की पूर्व अंडर-19 महिला टीम की कप्तान निकी प्रसाद को तीनों फॉर्मेट के लिए चुनी गई टीम में जगह मिली है। निकी हाल ही में महाराजा T20 ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली हुबली टाइगर्स की टीम का भी हिस्सा रही थीं। ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ यह दौरा उनके लिए भी अपनी क्षमता साबित करने का अहम मौका होगा।

अमनदीप कौर को पहली बार मिली जगह
ऑस्ट्रेलिया महिला-A टीम के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए भारतीय महिला-A टीम में स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर अमनदीप कौर को पहली बार शामिल किया गया है। उन्हें तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है। यह उनके लिए India-A स्तर पर खुद को साबित करने का अहम अवसर होगा।
दोनों टीमों के बीच सबसे पहले T20 सीरीज खेली जाएगी। इसके तीनों मुकाबले 12, 15 और 17 सितंबर को चंडीगढ़ में आयोजित होंगे। इसके बाद वनडे सीरीज का आयोजन होगा, जिसमें मैच 20, 23 और 25 सितंबर को मोहाली स्थित PCA स्टेडियम में खेले जाएंगे।
दौरे का समापन चार दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट मुकाबले के साथ होगा। यह एकमात्र मैच 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक धर्मशाला में खेला जाएगा। इस तरह ऑस्ट्रेलिया-A महिला टीम के भारत दौरे में T20, वनडे और चार दिवसीय टेस्ट—तीनों फॉर्मेट में मुकाबले देखने को मिलेंगे।

टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला ए स्क्वाड
अनुष्का शर्मा (कप्तान), सयाली सतघरे (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, सुजाता डे, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवेर, मिन्नू मानी, वैष्णवी शर्मा, जिन्तिमणि कलिता, शबनम शकील, सिमरन दिल बहादुर।

वन-डे सीरीज के लिए भारतीय महिला-ए का स्क्वाड
यास्तिका भाटिया (कप्तान, विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, उमा छेत्री (विकेटकीपर), मिन्नू मानी, अमनदीप कौर, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिन्तिमणि कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत।

अनऑफिशियल चार दिवसीय टेस्ट के लिए भारतीय महिला ए स्क्वाड
यास्तिका भाटिया (कप्तान, विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा (उपकप्तान), शुभा सतीश, प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, ममता मडिवाला (विकेटकीपर), सुश्री दिव्यदर्शनी, शुचि उपाध्याय, वैष्णवी शर्मा,सयाली सतघरे, जिन्तिमणि कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1