Uma Shankar Singh News

विधायक उमाशंकर सिंह के घर पर इनकम टैक्स का छापा, बीएसपी नेता के आवास पर मचा अफरा-तफरी

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर इनकम टैक्स विभाग की टीम के छापे की सूचना सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि तीन दर्जन से ज्यादा अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटे हैं. सुबह से चल रही इस छापेमारी के दौरान आवास के बाहर हलचल और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है. फिलहाल आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है.

जानकारी के अनुसार बसपा विधायक के आवास पर आयकर विभाग की टीम सुबह करीब सात बजे पहुंची और परिसर को घेरते हुए अंदर-बाहर की आवाजाही सीमित कर दी गई. सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग कुछ वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है. इसके साथ ही छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने घर के भीतर मौजूद फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया. माना जा रहा है कि यह कार्रवाई कई घंटों तक चलने की संभावना है. हालांकि विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

कैंसर से पीड़ित हैं विधायक उमाशंकर सिंह

बता दें कि विधायक उमाशंकर सिंह कैंसर से पीड़ित हैं और उनके 2 ऑपरेशन हो चुके. वह लखनऊ आवास में आइसोलेशन में रहते हैं, लखनऊ के गोमतीनगर में इनका आवास और दफ्तर है. बसपा विधायक कैंसर की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उमाशंकर के घर पर पड़े छापे में 50 से ज्यादा अफसर और फोर्स है. इस दौरान डॉक्टर और नर्स के भी आने जाने पर रोक लगी.

रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं उमाशंकर सिंह

उमाशंकर सिंह बलिया की रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. पिछले साल खुद बसपा सुप्रीमो उमाशंकर सिंह से मायावती ने घर जाकार उनका हालचाल जाना था और उनके परिवार के लोगों से भी बात की थी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1