महिला पुलिसकर्मियों ने जिस तरह का प्रियंका के साथ बर्ताव किया उससे मैं दुखी हूं- रॉबर्ट वाड्रा

राजधानी लखनऊ में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के साथ कथित तौर पर पुलिस की तरफ से की गई बदसलूकी को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने इस घटना के एक दिन बाद रविवार को ट्वीट करते हुए प्रियंका के समर्थन में कहा “महिला पुलिसकर्मियों की तरफ से जिस तरह का प्रियंका के साथ बर्ताव किया गया है उससे मैं काफी दुखी हूं।

उन्होंने कहा- “महिला पुलिसकर्मियों की तरफ से जिस तरह का प्रियंका के साथ बर्ताव किया गया है उससे मैं काफी दुखी हूं। एक ने जहां उसका गला पकड़ा था दो वहीं दूसरी महिला पुलिसकर्मी ने धक्का दे दिया। जिसके चलते वो गिर गईं, लेकिन अडिग थी और टू-व्हीलर पर पूर्व आईपीएस ऑफिसर एसआर धारापुरी के परिवार के लोगों से मिलने पहुंचीं।”उन्होंने यह भी पोस्ट किया- “मैं आपके दलायुता जरुरतमंद लोगों तक पहुंचने के लिए आपके ऊपर गर्व करता हूं।”

बीते शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को रोकने के लिए सरकार के इशारे पर प्रशासन ने जो हरकत की, वह शर्मनाक है। 1090 पर प्रियंका गांधी का काफिला रोकने के बाद जब वह दो पहिया वाहन से सीएए हिंसा के पीड़ित पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी से मिलने जा रहीं थीं तो रास्ते में उन्हें गाड़ी से गिराने का प्रयास किया गया। प्रियंका के गले में हाथ डालकर गिराने की कोशिश की गई। नाकाम रहने पर प्रियंका के वाहन को दो तरफ से घेरकर उन्हें जबरन रोकने का प्रयास किया गया। यह बातें कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहीं। शनिवार देर शाम कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉंफ्रेंस कर कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1