CORONA ACTIVE CASES

पांच राज्यों पर पड़ी कोरोना की सबसे सबसे बड़ी मार-स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 4.50 करोड़ Corona टेस्ट किए जा चुके हैं। इसके अलावा 29.70 लाख लोग Corona का इलाज लेकर ठीक हो चुके हैं। देश में Corona के एक्टिव केस 8.15 लाख हैं। यानी कि रिकवर हुए लोगों की संख्या एक्टिव केसों से तीन गुना हो चुकी है।
Coronavirus का संक्रमण देश में थमने का नाम नहीं ले रहा है। पॉजिटिव केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। गुरुवार को Corona संक्रमण से संबंधित जानकारी शेयर करने के लिए हुई स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि देश में Corona के कुल एक्टिव केसों का करीब 62 फीसदी हिस्सा सिर्फ 5 राज्यों में है। और उन 5 राज्यों के कुल एक्टिव केसों के 25 प्रतिशत मामले सिर्फ महाराष्ट्र के हैं। ये 5 राज्य क्रमश: महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, यूपी और तमिलनाडु हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसके अलावा आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कुल एक्टिव केस के 12 फीसदी मामले हैं। Corona से हुई मौतों की बात करें तो इस महामारी से हुई कुल मौतों में से 37 प्रतिशत मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। यही नहीं 5 राज्यों में Corona से हुई कुल मौतों का 70 फीसदी हिस्सा रिकॉर्ड किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कर्नाटक (9.5% वृद्धि) और दिल्ली (50% की वृद्धि) में Corona केस तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव राजीव भूषण ने कहा कि दिल्ली की संख्या बढ़ रही है, इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन, सरकार ने आर्थिक गतिविधियों को खोलने के लिए एक वर्गीकृत दृष्टिकोण अपनाया है। अब केंद्र फिर से दिल्ली पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। केंद्र प्रतिबंधात्मक कदम उठाने के लिए एलजी के संपर्क में है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 4.50 करोड़ Corona टेस्ट किए जा चुके हैं। इसके अलावा 29.70 लाख लोग Corona का इलाज लेकर ठीक हो चुके हैं। देश में Corona के एक्टिव केस 8.15 लाख हैं। यानी कि रिकवर हुए लोगों की संख्या एक्टिव केसों से 3 गुना हो चुकी है।

ठीक हुए मरीजों में इम्यूनिटी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय से पहले कई वैज्ञानिक अध्ययन बताते हैं कि ये 5/6 महीने से सालों तक रहता है लेकिन हम आपको सतर्क रहने के लिए कहेंगे।

आईसीएमआर के महानिदेशक ने कहा कि एसिम्पटोमेटिक रोगी 3-4 दिनों तक वायरस ट्रांसमिट नहीं करते हैं। लेकिन अगर मैं वायरस की जद में आया तो मैं संक्रमित हो सकता ।

स्वास्थ सचिव राजेश भूषण ने यदि आप निजी वाहन चला रहे हैं, तो आपको मास्क पहनने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ऐसे कोई दिशा-निर्देश नहीं जारी किए गए हैं। जब समूह में साइकिल चलाना या दौड़ना हो तो मास्क पहनना महत्वपूर्ण है। अगर आप अकेले साइकिल चला रहे हैं तो मास्क लगाना महत्वपूर्ण नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1