ELECTION

पीएम मोदी पर खरगे के विवादित बयान से भारी बवाल, बीजेपी की EC से शिकायत,यूपी सीएम बोले…

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर दिए बयान पर सियासी पारा चढ़ गया है. बीजेपी लगातार उनपर हमलावर है. भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है. इस पूरे मामले पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पलटवार किया है.

योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि देश के लोकप्रिय, लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की असंसदीय टिप्पणी अक्षम्य, अति निंदनीय और भारतीय लोकतंत्र की मर्यादाओं का घोर अपमान करने वाली है.

उनकी मृत ‘साख’ को भी रसातल में पहुंचा दिया..: योगी आदित्यनाथ

उन्होंने कहा कि यह बयान कांग्रेस की हताशा, निराशा, मानसिक दिवालियापन और गिरती हुई राजनीतिक संस्कृति का स्पष्ट परिचायक है. मुद्दाविहीन, जनाधार-विहीन और नीतिविहीन, कुंठित कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि इस आपत्तिजनक टिप्पणी ने उनकी मृत ‘साख’ को भी रसातल में पहुंचा दिया है. प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक भूमिका में है। उनके प्रति इस प्रकार की टिप्पणी 145 करोड़ देशवासियों का भी अपमान है. कांग्रेस पार्टी को अपने इस अशोभनीय कृत्य के लिए देश और प्रधानमंत्री जी से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी जैसे शब्दों का प्रयोग कांग्रेस की गिरती हुई राजनीति की पराकाष्ठा है. यह केवल एक व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं, बल्कि उन 140 करोड़ देशवासियों के जनादेश का भी अनादर है, जिन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपना विश्वास व्यक्त किया है.

राहुल-सोनिया और उनके शागिर्द….क्या बोले बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

नवीन ने कहा कि जब-जब कांग्रेस विकास और तथ्यों के प्रश्नों पर घिरती है, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और उनके शागिर्द मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं. जब देश की नारी शक्ति कांग्रेस से अपने अधिकारों का हिसाब मांग रही है, तब इस तरह के स्तरहीन बयान सामने आना उसकी हताशा को दर्शाता है.

नवीन ने कहा कि ऐसे बयान के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए. जब-जब राहुल गांधी और उनके कुनबे ने शब्दों की मर्यादा को लांघा है. जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है. इस बार भी देश की जनता जवाब अवश्य देगी.

क्या कहा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने पीएम मोदी के खिलाफ?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने बयान तमिलनाडु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया. उन्होंने कहा कि ये AIADMK के लोग, जो खुद अन्नादुरई की तस्वीर लगाते हैं. वे मोदी के साथ कैसे जा सकते हैं? वो एक आतंकवादी हैं. उनकी पार्टी समानता और न्याय में भरोसा नहीं करती है. ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं. इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं.

खरगे ने पूरे मामले में क्या सफाई दी?

इस पूरे मामले में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सफाई भी दी. उन्होंने कहा कि वह (पीएम मोदी) लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं. मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं. मेरा मतलब मैं साफ करना चाहता हूं कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं. ED, IT और CBI जैसी संस्थाएं उनके हाथ में हैं. वह डिलिमिटेशन भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1