नाइजीरिया में Boko Haram के जेहादियों ने बांधकर मार दिए 110 गरीब किसान

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने दावा किया है कि बोको हराम के जेहादी (Boko Haram jihadist) समूह ने पूर्वोत्तर नाइजीरिया (NIGIRIA) में 110 लोगों की जान ले ली है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक (humanitarian coordinator) ने कहा, “बोको हराम के लड़ाकों ने नाइजीरिया में तमाम निर्दोष नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया है’।

यह हमला मुख्य शहर मैदुगुरी के नजदीक बसे एक गांव कोशोबे में हुआ है। लड़ाकों ने गांव के किसानों को निशाना बनाया और उनकी हत्या कर दी। यह भयानक त्रासदी शनिवार (28 नवंबर) को हुई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बेहद क्रूर हमले में इन मजदूरों को पहले बांधा गया और फिर उनके गले काट दिए गए। संयुक्त राष्ट्र के एडवर्ड कल्लन ने इस संबंध में बयान जारी कहा है कि ”इस घटना में 110 लोगों की बेहरमी से हत्‍या कर दी गई है.” इस हमले में कई बुरी तरह से घायल भी हुए हैं।

इस हमले की नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी ने हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, ”मैं आतंकवादियों द्वारा बोर्नो राज्य में मेहनतकश किसानों की हत्या किए जाने की निंदा करता हूं। इन हत्याओं से पूरा देश दुखी है. मेरी संवेदनाएं दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं. ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें।” उन्होंने आगे कहा कि इन हत्याओं से पूरा देश घायल हुआ है। बता दें कि देश में जेहादियों ने इस हमले को उस वक्त अंजाम दिया है कि जब ग्रामीण वोटर्स लंबे समय तक बोर्नो राज्य में स्थानीय चुनावों में मतदान करने गए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1