Horrific accident

मिस्र में दिल दहला देने वाला हादसा, बस पलटने से 16 लोगों की मौत, 28 घायल

मिस्र के दक्षिण सिनाई इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां के दहाब-नुवैबा रोड पर बुधवार को एक भीषण बस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस हादसे की आधिकारिक पुष्टि की है।

यह दुर्घटना लाल सागर तट के पास वाले इलाके में हुई, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय और व्यस्त माना जाता है। बस किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है, लेकिन हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सभी घायलों का इलाज जारी
सूचना मिलते ही राहत और बचाव टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बता दें कि मिस्र में बड़े सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे ठीक एक महीने पहले भी इसी तरह की एक दर्दनाक घटना घटी थी, जब मिस्र के इस्माइलिया गवर्नरेट में हुए एक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 32 अन्य लोग घायल हो गए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1