पीएम मोदी ही ऐसे नेता जिनकी एक अपील पर पूरा देश एक हो गया- शाह

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए Bharatiya Janata Party ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने रविवार को वर्चुअल रैली ‘बिहार जनसंवाद’ को संबोधित कर रहे हैं। अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री के बाद PM नरेंद्र मोदी ही एक मात्र ऐसे नेता हैं, जिनकी एक आवाज़ पर लोगों ने घर के अंदर रहकर थाली बजाई, दिया जलाया।


केंद्रीय गृहमंत्री ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में कई महामारी आई, सरकार ने महामारी से लड़ाई लड़ी। Corona की लड़ाई देश की ऐसी लड़ाई है, जिसमें सरकार के साथ देश की 130 करोड़ जनता ने PM मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ना सिर्फ लड़ाई लड़ी, बल्कि चट्टान की तरह मोदी जी के साथ खड़ी भी रही। उन्होंने कहा कि देश में जो भी विकसित राज्य हैं, उसमें Bihar के मज़दूरों के पसीने की खुशबू है। मोदी सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए 11 हज़ार करोड़ रुपये दिए। Corona महामारी में कुछ मजदूरों के पैदल लौटने की खबर आई तो उनके लिए गाड़ी की व्यवस्था की गई।

तेजस्वी का नाम लिए बगैर Amit Shah ने कहा कि बिहार के एक नेता मज़दूरों को लेकर बयान दे रहे थे, वे बताएं, वे कहां के है, दिल्ली के हैं कि Bihar के है। Amit Shah ने कहा कि बिहार के 4 करोड़ लोगों में 5 हजार 720 करोड़ रुपया DBT के माध्यम से भेजा गया। 6 हजार करोड़ रुपये का अनाज Bihar के गरीबों के लिए भेजा गया। जल्द ही एक देश, एक राशन कार्ड का फायदा भी बिहार को मिलेगा।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि Corona काल में बिहार और यूपी ने गरीबों के लिए जिस तरह काम किया, उसके लिए दोंनों राज्यों के CM नीतीश कुमार और CM योगी आदित्यनाथ, डिप्टी CM सुशील मोदी को विशेष रूप से दिल से धन्यवाद। लेकिन कांग्रेस बताए उन्होंने क्या किया। विपक्ष के विरोध करने के तरीके पर Amit Shah ने मज़ाक करते हुए कहा कि CM नीतीश जी और सुशील मोदी विरोध करने में कच्चे हैं, वे विपक्ष की तरह थाली बजाकर विरोध नहीं करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1