Corona से इटली में अब तक मरने वालों की संख्या 233 हुई

इटली में Coronavirus के संक्रमण से शनिवार को और 36 लोगों की मौत के साथ देश में इससे मरने वालों की संख्या 233 तक पहुंच गई। वहीं, एक दिन में सबसे अधिक 1,247 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की तादाद 5,883 हो गई है।

इटली में Coronavirus के संक्रमण से चीन के बाद सबसे अधिक मौतें हुई हैं जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में चीन और दक्षिण कोरिया के बाद वह तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती संक्रमितों की संख्या 462 से बढ़कर 567 हो गई है।


इटली की सरकार यह देख रही है कि क्या अपेक्षाकृत संपन्न उत्तरी हिस्सों से Coronavirus का संक्रमण गरीब दक्षिणी इलाकों में तो नहीं फैल रहा, जहां पर चिकित्सा के कम संसाधन हैं। उल्लेखनीय है कि इटली के सभी 22 क्षेत्रों से Coronavirus के संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1