श्रद्धालुओं से भरी कार बनी आग का गोला…

श्रीनयना देवी से माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार में अचानक से आग लग गई। आग लगते ही कार में सवार श्रद्धालुओं ने आनन-फानन गाड़ी कूदकर अपनी जान बचाई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कार में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जलकर बुरी तरह से खाक हो गई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के रोपड़ के रहने वाले श्रद्धालु अमनप्रीत श्रीनयना देवी के दर्शन कर घर वापस जा रहे थे, इस दौरान कोलावाला टोबा के पास अचानक उनकी कार में आग लग गई। हालांकि उन्होंने अग्निशमन विभाग और पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। अग्निशमन जवानों ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1