गणतंत्र दिवस पर तिरंगे में रंग गया हिजाब, जामा मस्जिद-शाहीन बाग में देशभक्ति के साथ विरोध प्रदर्शन

तिरंगे के रंग में रंगी चूड़ियां और बिंदिया लगाए महिलाओं ने हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर आजादी के नारे लगाए और राष्ट्रगान गाया। गणतंत्र दिवस पर मुस्लिम महिलाओं के हिजाब का रंग भी तिरंगामय हो गया। जामा मस्जिद पर प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब वे इसी देश के संविधान के तहत आज 71वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं तो आज 71 साल बाद उनसे उनके हिंदुस्तानी होने का सबूत क्यों मांगा जा रहा है।

रविवार को गणतंत्र दिवस पर एक हाथ में तिरंगा तो दूसरे हाथ में CAA कानून के विरोध की तख्ती थामे सैकड़ों प्रदर्शनकारी जामा मस्जिद पर जुटे। उन्होंने राष्ट्रगान गाया, संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से CAA कानून वापस लेने की भी अपील की।

प्रदर्शनकारियों में से एक शबीना बेगम ने कहा कि यही वे सीढ़ियां हैं जहां आजादी दिलाने वालों ने अपनी समाधि बना ली, अब वे भी यहीं पर अपनी जान दे देंगे, लेकिन विवादित कानून को वापस कराए बिना वापस नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को देर से ही सही, लेकिन उनकी बात समझनी पड़ेगी क्योंकि यह देश और संविधान की आत्मा का सवाल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1