West Bengal Assembly Election 2021

बंगाल का दंगल: ममता को मिला हेमंत सोरेन साथ…

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को समर्थन के मुद्दे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अभी तक आधिकारिक निर्णय नहीं किया है। मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष Hemant Soren ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की CM Mamata Banerjee ने समर्थन के लिए उनसे संपर्क किया है। झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन से विचार-विमर्श करने के बाद इसपर निर्णय किया जाएगा। वे पुराना विधानसभा परिसर में झामुमो विधायक दल की बैठक के बाद मीडिया से रूबरू थे।

गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने की घोषणा की थी। हेमंत सोरेन ने झाड़ग्राम में एक चुनावी रैली को भी संबोधित किया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा की योजना जनजातीय बहुल इलाकों से प्रत्याशी देने की थी। Hemant Soren की चुनावी रैली के बाद Mamata Banerjee ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।


हालांकि Hemant Soren पहले कह चुके हैं कि उनकी मुख्य लड़ाई भाजपा के साथ है। इसकी प्रबल संभावना है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जल्द ही तृणमूल कांग्रेस को समर्थन की औपचारिक घोषणा करेगा। मंगलवार को झामुमो विधायक दल की बैठक में झारखंड विधानसभा के बजट सत्र को लेकर पार्टी के भीतर मंथन हुआ। विधायकों को निर्देश दिया गया कि वे सदन वकी कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहें और विपक्ष के कुप्रचार का प्रभावी तरीके से जवाब दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1