Heatwave

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। धूल भरी आंधी और बादल से दिन में ही अंधेरा हो रहा है। बारिश और तेज हवा चलने की वजह से लाखों लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

40-50 किमी की रफ्तार से चल रही तेज हवाएं

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। नोएडा समेत पूरे एनसीआर में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो रही है। कई जगहों पर बादल भी गरज-चमक रहे हैं। कभी बारिश हो सकती है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल रही हैं।

बारिश का येलो अलर्ट जारी

इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों के लिए आंधी-तूफान के साथ बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, शाम के समय हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। इसके साथ ही आंधी-तूफ़ान, बिजली कड़कने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में तापमान गिरने से गर्मी से राहत

खराब मौसम होने से शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 24.6°C दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के औसत से दो डिग्री और शुक्रवार के तापमान से 0.7 डिग्री कम था। आज हो रही बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में भी और गिरावट आने की उम्मीद है। शनिवार को 34°C से 36°C के बीच रहने का अनुमान है। तापमान गिरने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1