Hathras Girl Assault Case

राहुल-प्रियंका गांधी को लेकर दिल्ली रवाना हुई पुलिस,जानिए पूरा मामला

हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने के लिए जाने जा रहे राहुल व Priyanka Gandhi को पुलिस ने रोक दिया है। इन्हें हिरासत में लेकर पुलिस ग्रेटर नोएडा के एक गेस्ट हाउस ले गई। फॉर्मूला वन ट्रैक गेस्ट हाउस से Rahul Gandhi और प्रियंका को लेकर पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हुई हो गई है। दोनों का काफिला साथ-साथ चल रहा है। इनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद हैं। इससे पहले यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। झड़प के बीच Rahul Gandhi गिर पड़े, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

वहीं, राहुल गांधी के गिरने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए। कुछ देर तक कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की जारी रही, बाद में पुलिस ने फिर से मोर्चा संभाल लिया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पुलिस ने खदेड़ा

यमुना एक्सप्रेस वे से Rahul Gandhi व प्रियंका को ले जाने के तुरंत बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ दिया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जिलाध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। बताया जा रहा है कि कई कई कार्यकर्ता चोटिल भी हुए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने आरोप लगाया कि यमुना एक्सप्रेस वे उनकी पिटाई की।
पुलिस की जीप को घेर लिए कांग्रेस कार्यकर्ता

जब राहुल व Priyanka Gandhi को पुलिस ने हिरासत में लिया तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। जिस जीप में राहुल व प्रियंका को बैठाया गया उसके ऊपर कांग्रेस कार्यकर्ता चढ़ गए। जबकि कई कार्यकर्ता जीप को चोरों ओर से घेर लिया। जीप को रोकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए।

राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को हाथरस जाने से रोका

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंचे ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार ने कहा किसी भी कीमत पर राहुल गांधी को हाथरस नहीं जाने दिया जाएगा। भारी हंगामे के बीच हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता Rahul Gandhi, दीपेंद्र हुड्डा और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पैदल चले राहुल व प्रियंका गांधी

बृहस्पतिवार दोपहर पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हाथरस जाने के दौरान Rahul Gandhi व प्रियंका के काफिले को यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट पर पर रोक लिया गया। इसके बाद राहुल और प्रियंका दोनों हाथरस लिए पैदल ही चले। कुछ देर बाद ही यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने फिर से लाठीचार्ज किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच जमकर हाथापाई हुई।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर गिर पड़े राहुल गांधी

यमुना एक्सप्रेस-वे पर लाठीचार्ज के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी से की धक्का-मुक्की की, इसके बाद राहुल गांधी एक्सप्रेस वे पर गिर गए। वहीं, Rahul Gandhi के सड़क पर गिरते ही कांग्रेस कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और दोनों ओर झड़प जारी है। फिलहाल सड़क पर गिरने के बाद राहुल गांधी दोबारा उठे और पैदल ही हाथरस के लिए चल पड़, लेकिन राहुल गांधी को पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर जमीन पर एक किनारे बैठा दिया।


पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे पर बनाई मानव श्रृंखला

कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे पर मानव श्रृंखला बनाई थी, लेकिन Rahul Gandhi पुलिस की चेन को तोड़कर एक्सप्रेस वे पर पैदल निकल पड़े और इस बीच प्रियंका गांधी काफी पीछे रह गई । इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं पैदल ही जाऊंगी हाथरस। योगी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि विपक्ष का काम सरकार को जगाना है। हाथरस जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता और पीड़ित के स्वजन से मिलेंगे।

योगी सरकार पर साधा जमकर निशाना

Priyanka Gandhi ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेनी पड़ेगी। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करनी पड़ेगी। महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश में हालात नहीं बदल रहे हैं। BJP सरकार अपने आप को हिंदू धर्म का रक्षक बताती है और एक हिंदू पिता को उसकी बेटी के अंतिम संस्कार से भी रोका गया।
डीएनडी पर पहुंचा करीब 250 वाहनों का काफिला

इससे पहले बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस नेताओं का काफिला DND टोल प्लाजा को पार कर गया। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू व जतिन प्रसाद के साथ करीब 250 वाहनों का काफिला हाथरस जाने के लिए निकला। पुलिस इस काफिले को DND से ही वापस कराने की तैयारी में थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस काफिले को वापस नहीं कर पाई, इसके बाद राहुल-प्रियंका का काफिल नोएडा-ग्रेटर नोएडा से होता हुआ हाथरस की ओर बढ़ गया।


हाथरस दुष्कर्म कांड को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि यूपी में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का आरोप है कि पीड़िता का परिवार अंतिम संस्कार तक नहीं कर पाया। ये अमानवीयता का सबसे बड़ा उदाहरण है।


14 सितंबर को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 19 साल की एक दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। वहीं घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव और मायावती ने भी योगी सरकार को निशाने पर लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1