Delhi BJP

हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा की कमान,BJP ने घोषित किए 4 नए प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। बीजेपी ने देश की राजधानी दिल्ली समेत चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

हर्ष मल्होत्रा 2024 के लोकसभा चुनाव में जीतकर पहली बार सांसद निर्वाचित हुए। वह पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं। पार्टी ने हर्ष मल्होत्रा को गौतम गंभीर की जगह मैदान में उतारा था। हर्ष मल्होत्रा केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल हैं और उनके पास सड़क परिवहन मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी है। इससे पहले, हर्ष मल्होत्रा दिल्ली के महासचिव रह चुके हैं। हर्ष मल्होत्रा साल 2015 से 2016 के बीच दिल्ली नगर निगम (MCD) मेयर पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। साल 2012 में पूर्वी दिल्ली के वेलकम कॉलोनी से निगम पार्षद का भी चुनाव जीता था।

अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा बीजेपी की कमान
वहीं, अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा बीजेपी की कमान सौंपी गई है। पार्टी ने युवा चेहरे पर दांव लगाया है। अभिषेक देबरॉय वर्तमान में विधायक हैं और अब उन्हें पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब की जिम्मेदारी
बरनाला के पूर्व विधायक और कद्दावर जाट सिख नेता केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ढिल्लों को सुनील जाखड़ की जगह राज्य में पार्टी को मजबूत करने की कमान सौंपी गई है।

हरियाणा की बीजेपी अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता
पेशे से जानी-मानी डॉक्टर और पानीपत की सक्रिय नेता डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा की नई कमान सौंपी गई है। वह इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और विश्व हिंदू परिषद (VHP) में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1