भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि लोगों की रोज़मर्रा जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। ज्यादातर घरों में दिन की शुरूआत एक कप चाय के साथ ही होती है और समय के साथ इसका लगाव और भी ज्यादा गहरा होता जा रहा है। इसी खास रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल 21 अप्रैल को राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है। इस साल का थीम है—‘ज्यादा चाय बनाओ और ज्यादा काम करो’। ऐसे में आप भी चाय की चुस्कियां के साथ दिन को खास बना सकते हैं। हालांकि , यह जानना भी जरूरी है कि आप किस तरह की चाय पी रहे हैं, क्योंकि आमतौर पर पी जाने वाली दूध वाली चाय सेहत के लिए फायदेमंद कम और नुकसानदेह ज्यादा हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्टस भी दूध वाली चाय से परहेज करने को सलाह देते हैं, तो आइए जानते हैं इससे होने वाली नुकसान के बारे में।
दूध वाली चाय का नुकसान
आयुर्वेदिक विशेषज्ञ आचार्य मनीष के अनुसार दूध वाली चाय सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती हो। उनका कहना है कि चाय में मौजूद फ्लेवोनोइड्स और दूध में पाए जाने वाला केसिन प्रोटीन आपस में मिलकर ऐसा रिएक्शन करते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। कई शोधों में इस तरह के प्रभाव का जिक्र किया गया है। नियमित रूप से दूध वाली चाय पीने से लिवर पे असर पड़ सकता है, खून में एसिडिटी बढ़ सकती है और पित्त दोष भी असंतुलित हो सकता है। इतना ही नहीं , यह किडनी पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है और बवासीर, सिरदर्द व माइग्रेन जैसी समस्याओं को बढ़ाने का कारण बन सकती है।
पाचन संबंधी परेशानी
ज्यादा मात्रा में दूध वाली चाय पीने से पाचन से जुड़ी दिक्कते बढ़ सकती हैं। कई लोगों को इससे पर फूलना,भारीपन और अपच जैसी समस्याएं होने लगती हैं। दरअसल, डेयरी प्रोडक्ट कुछ लोगों में गैस और पाचन गड़बड़ी का कारण बन सकते हैं। खासतौर जिन्हें लैक्टोज़ इंट्रेलेंरस हैं, उन्हें दूध वाली चीजें से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, वरना उनकी परेशानी और बढ़ सकती है।
एसिडिटी बढ़ाए
अगर आप चाय बनाते समय ज्यादा फैट वाला दूध इस्तमला करते है या उसे जरूरत से ज्यादा उबलते है, तो इससे एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। दूध वाली चाय वैसे भी कई लोगो से जुड़ी दिक्कते पैदा करती है, जिसमें गैस और जलन जैसी परेशानी होने लगती है। लगातार इसका सेवन पेट में एसिडिटी को और बढ़ा सकता है।
डिहाइड्रेशन
बार बार दूध का चाय पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, क्योंकि इसमें मौजूद कैफ़ीन डीहाईड्रेशन बढ़ाने का काम करता है। इसके चलते कब्ज, पेट में जलन और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं भी होने लगती हैं। खासकर सुबह खाली पेट दूध वाली चाय पीना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए इससे परहेज करना बेहतर माना जाता है।
अन्य परेशानी
कई लोगो को ज्यादा गाढ़ी और दूध वाली चाय पीने से मतली,उल्टी या भूख कम लगने जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं, जो उनकी दिनचर्या और लाइफस्टाइल पर असर डालती हैं। ऐसे में अगर चाय पीनी ही है, तो बेहतर होगा आप बिना दूध वाली यानि ब्लैक टी का विकल्प चुने, जो हल्की होने के साथ सेहत के लिए अपेक्षाकृत बेहतर मानी जाती है।
