बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपने 46 वें जन्मदिन से पहले इटली के रोम शहर पहुंची हैंl वह जन्मदिन मनाने के अलावा कुछ काम से जुड़े एग्रीमेंट को पूरा करने के लिए भी रोम पहुंची हैं। 1 नवंबर को अपने जन्मदिन से पहले ऐश्वर्या ने बुधवार रात को इंस्टाग्राम पर रोम में एक ब्रांड इवेंट से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में ऐश्वर्या पिंक और सफ़ेद ड्रेस पहने नजर आ रही है और इसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
![](https://i0.wp.com/nvr24.com/wp-content/uploads/2019/10/71527896_226111405041227_8284843170393101701_n.jpg?w=1200)
बता दें कि ऐश्वर्या की प्लानिंग पहले से ही अपना जन्मदिन पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ इटली में मनाने की थी। वह इस शहर में जन्मदिन मनाने के अलावा अपने वर्क कमिटमेंट से जुड़े कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी और इसके बाद वह छुट्टी को एन्जॉय भी करनेवाली हैं।
![](https://i0.wp.com/nvr24.com/wp-content/uploads/2019/10/aishwarya-rai1-1572499057.jpg?w=1200)