Hanuman Ansh Box Office: 31 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं. साथ ही अब एक सफल भक्ति-ड्रामा फिल्म बन गई है. 2 करोड़ के बजट में बनी पिक्चर ने कितने कमाए हैं?
Hanuman Ansh Box Office: बेशक इस वक्त थिएटर्स में कई बड़ी फिल्में लगी हों, पर जिस पिक्चर ने सबका ध्यान खींच लिया है और उसे खूब प्यार भी मिल रहा है, वो ‘हनुमान अंश’ है. 31 जुलाई को रिलीज हुई इस पिक्चर की शुरुआत में कमाई काफी कम रही थी. पर देखते ही देखते फिल्म ने 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है. ‘हनुमान अंश’ की कमाई में तीसरे हफ्ते काफी उछाल आया है. न सिर्फ फिल्म को, बल्कि गानों को भी सोशल मीडिया पर लोगों का शानदार रिएक्शन मिल रहा है. फिल्म अबतक बजट से कई गुना ज्यादा की कमाई कर चुकी है. यह पिक्चर प्रसिद्ध संत नीम करौली बाबा की जिंदगी और उनकी चमत्कारी शक्तियों पर बनी है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट भी फाइनली सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने बीते दिन यानी शनिवार को 9.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं, टोटल 4137 शोज बुक हुए हैं, साथ ही ऑक्यूपेंसी रेट भी 53 परसेंट रहा है. साथ ही फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन अब 27.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. दरअसल बीते दिन फिल्म की कमाई में 48 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है. जो कि एक दिन पहले 6.25 करोड़ रुपये था. बताया गया है कि इस फिल्म को 1.8 से 2 करोड़ रुपये के बीच बनाया गया है. जिससे कई गुना ज्यादा कमाई करने के बाद फिल्म हिट लिस्ट में एंट्री ले चुकी है.
कैसे एक हफ्ते में पलट गया पूरा खेल?
दरअसल ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के बाद पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये का बिजनेस किया था. दूसरे दिन- 20 लाख और फिर तीसरे दिन की कमाई 30 लाख रुपये रही थी. पहले 16 दिन तक फिल्म का कारोबार लाख से ऊपर गया ही नहीं. कभी फिल्म 85 लाख तक पहुंच जाती, तो कभी 5 और 10 लाख का कलेक्शन किया. लेकिन पहली बार जब फिल्म ने करोड़ों रुपये का कलेक्शन किया, वो 17वां दिन था. फिल्म ने उस दिन 2.20 करोड़ रुपये कमाए थे. उसके बाद 18वें दिन- 1.25 करोड़, 19वें दिन- 2.35 करोड़, 20वें दिन का कलेक्शन 1.50 करोड़ रुपये रहा है.
वहीं, बात 21 वें दिन की कमाई की करें, तो फिल्म ने 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, 22वें दिन 6.25 करोड़ और 23वें दिन 9.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का पूरा-पूरा फायदा देखने को मिला है.
साथ ही उम्मीद की जा रही है कि संडे को यह कमाई 10 करोड़ से भी ज्यादा पहुंच सकती है. दरअसल फिल्म में कोई बहुत बड़ा सुपरस्टार नहीं है, फिर भी लोगों की तारीफ की वजह से यह सिनेमाघरों में खूब चल रही है.
बताते चलें कि शूटिंग के दौरान सेट पर सिर्फ शाकाहारी खाना दिया जाता था. और रोज काम शुरू करने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ होता था.

