अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी में लोग जमकर ड्रिंक कर लेते हैं। हालांकि, ज्यादा शराब पीने के बाद अगले दिन उन्हें हैंग ओवर की शिकायत होती है। जिसमें सिरदर्द, थकान जैसी दिक्कतें होती हैं। वैसे तो शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक हैं। लेकिन कभी आपके साथ भी Hangover की दिक्कत होती है तो आप इन घरेलु नुस्खों से आसानी से इससे निजात पा सकते हैं। जानते हैं। वो कौन-कौन से नुस्खें हैं। जो हैंगओवर दूर करने में आपकी मदद करेंगे।
दही का सेवन करें
अगर आप बहुत जल्द Hangover से निजात पाना चाहते हैं तो दही का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप खट्टे दही का सेवन करें, तो ज्यादा लाभदायक होगा।
नींबू पानी
नींबू पानी भी Hangover की समस्या को दूर करने में कारगर है। आप चाहे तो नींबू पानी में थोड़ी सी मात्रा में चीनी मिलाकर पी सकते हैं। इसका सेवन अधिक से अधिक करें। ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी दूर हो जाती है। इसमें साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो कि Hangover में आराम मिलता है।
पानी खूब पीएं
Hangover की समस्या से निजात का सबसे आसान उपाय पानी है। ऐसी परिस्थिति में अधिक मात्रा में पानी पीएं। ऐसा करने से शरीर से टोक्सिन एक्सक्रेट हो जाता है, जिससे Hangover की समस्या दूर हो जाती है।
गर्म पानी से नहा लें
जब कभी आप अपने लिमिट से अधिक ड्रिंक कर लेते हैं तो इससे Hangover की समस्या लाजमी है। इससे निजात पाने के लिए गर्म पानी से स्नान करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही आराम मिलेगा।

