दिल्ली दंगा पर पूर्व उप राष्ट्रपति का आरोप- ‘हिंसा होती रही, सरकार सोती रही’

दिल्ली हिंसा को लेकर पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हिंसा रोकने की कोशिश नहीं कि। उन्होंने कहा कि Delhi हिंसा पूरी तरह से सुनियोजित थी। टीवी चैनल से Exclusive बात करते हुए उन्होंने कहा कि Delhi में हिंसा होती रही और सरकार सोती रही। इसके अलावा उन्होंने सरकार पर कई आरोप लगाए।

दिल्ली में फैली हिंसा के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। लोग अपनी-अपनी जरूरतों के हिसाब से बाहर निकल रहे हैं। दंगा प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। कई इलाकों में धारा 144 में ढील दी गई है।

Delhi पुलिस ने बताया है कि राजधानी में जारी हिंसा को लेकर अब तक 123 FIR दर्ज हुए हैं। 25 FIR फायर आर्मस की दर्ज हैं। Delhi पुलिस के अनुसार 630 लोगों को पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार यह आंकड़ा और भी बढ सकता है। नॉर्थ ईस्ट Delhi में स्थिति सामान्य है। जांच का काम शुरू हो चुका है। Delhi पुलिस के पीआरओ एमएम रंधावा ने बताया कि फॉरेसिंक टीम ने CRIME सीन का दौरा किया।

पुलिस सोशल मीडिया की भी मॉनिटरिंग में जुट गई है। स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम सबूत इकट्ठे कर रही है। हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। हिंसा में 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1