गुरु नानक देवजी की 550वीं जयंती को पंजाब समेत पूरे देश में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर सुल्तानपुर लोधी में मंगलवार की देर रात को शानदार नजारा देखने को मिला। यहां आसमान में दर्जनों ड्रोन के जरिए इक ओंकार की आकृति बनाई गई। जो अपने-आप में अद्भुत थी। रात को सुल्तानपुर लोधी में प्रकाश उत्सव मनाया गया। आपको बता दें इक ओंकार सिख धर्म का बहुत पवित्र शब्द है। ये शब्द सिख धर्म के मूल दर्शन का प्रतीक है, इक ओंकार अर्थ होता है कि ‘परम शक्ति एक ही है’. पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में इस बार गुरु नानक देवजी की 550वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। इस विशेष मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मंगलवार को सुल्तानपुर लोधी के दौरे पर थे। यहां पर राष्ट्रपति कोविंद गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर गुरुद्वारा बेर साहिब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करके अपनी भावनाएं व्यक्त की। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि आज के दिन सुल्तानपुर लोधी में होना बड़े सौभाग्य की बात है, यही वो भूमि है जहां श्री गुरु नानक देव जी को ज्ञान प्राप्त हुआ था। इस क्षेत्र में गुरु नानक देव जी की आध्यात्मिक यात्रा से जुड़े पवित्र स्थान मौजूद हैं।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
