10 जून से शुरू होगा ‘वंदे भारत’ मिशन का तीसरा चरण, टिकटों की बुकिंग जारी

पूरी दुनिया में अचानक आए कोरोना महामारी ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। केवल देश में ही नहीं बल्की विदेशों में भी लोग यातायात बंद होने से परेशान हैं। अंतरराष्ट्रीय उड़ाने पूरी तरह से बंद हैं। जिस वजह से कई भारतीय दुनियां के अलग अलग देशों में फंस गए हैं और अपने देश वापस आना चाहते हैं। हालांकि इस बाबत भारत सरकार ने वंदे भारत मिशन के तीसरे तरण की घोषणा कर दी है। इस वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण के तहत एयर इंडिया ने बीते शुक्रवार को अमेरिका और ब्रिटेन समेत अन्य कई देशों के लिए करीब 300 विमानों के लिए बुकिंग शुरू की है।

इस बात की जानकारी देते हुए एअर इंडिया ने बीते शुक्रवार की शाम ट्वीट कर जानकारी दी और अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि ”मिशन वंदे भारत-3 के तहत सीटों की मांगअत्यधिक है। वेबसाइट पर उड़ानों के लिए बुकिंग को चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है।”

आपको बता दें वंदे भारत मिशन के इस तीसरे चरण की शुरूआत 10 जून से होगी, जो 1 जुलाई तक जारी रहेगी। इस बीच यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और अफ्रीका के लिए करीब 300 उड़ानें संचालित करने की योजना है। आपको बता दें वंदे भारत मिशन के पहले चरण की शुरुआत 7 मई को हुई थी, जो 15 मई तक चली थी। पहले चरण में भारत सरकार ने 12 देशों से करीब 15 हजार भारतीयों की भारत वापसी कराई थी। वहीं मिशन के दूसरे चरण की शुरूआत 17 मई को हुई थी, जो 13 जून तक जारी रहेगी। वहीं दूसरे चरण के तहत 60 देशों में फंसे एक लाख भारतीयों को वापस लाने की योजना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1