सरकार ने WhatsAppपर लगाया टैक्स, सड़कों पर उतरे लोग

दुनिया के सभी देशों में भारत से कहीं ज्यादा इंटरनेट यूजर्स मौजूद हैं। अकेले भारत में ही इंटरनेट सब्सक्राइबर्स की संख्या 63 करोड़ से भी अधिक है। ऐसे में अगर भारत सरकार सोशल मीडिया पर टैक्स लगा दे तो क्या हालत होगी!

इंडिया में तो नहीं लेकिन अरब देश के लेबनान में सरकार ने व्हाट्सअप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर टैक्स लगा दिया है। सरकार के इस कदम से लोग सड़कों पर उतर आएं हैं. इन दिनों लेबनान में बड़े स्तर पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

देश के कई हिस्सों में कानून व्यवस्था बुरी तरह से खराब हो गई है। लेबनान सरकार की योजना थी कि वह प्रत्येक व्यक्ति की दिन की पहली व्हाट्सएप कॉल पर 20 सेंट यानि महीने में 150 रुपये का टैक्स लगाएगी।

जानकारी के मुताबिक लेबनान सरकार इन दिनों भारी आर्थिक संकट से गुजर रही है और यही वजह है कि इस आर्थिक संकट से उबरने के लिए लेबनान सरकार ने देश की जनता पर कई नए टैक्स लगाने का फैसला किया। जिसमें व्हाट्सएप कॉल पर टैक्स लगाने का फैसला भी शामिल था।

इसके साथ ही सरकार ने वैट, गैसोलीन पर भी टैक्स बढ़ा दिया। जिससे लोग सरकार से गुस्सा हैं। और वह सड़कों पर प्रदर्शन करने उतर आए हैं। वहीं लेबनान की जनता सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी कर रही है।इतना ही नहीं साथ ही साथ सत्ता परिवर्तन की मांग भी कर रही है। लेबनान की राजधानी बेरुत में इन विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत हुई और अब यह धीरे-धीरे पूरे देश में फैल चुके हैं।

हालांकि विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सरकार ने बढ़े हुए टैक्स के फैसले को वापस ले लिया है, लेकिन लोगों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है और लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई इलाकों में सड़कें जाम हो गई हैं और लोग देशभक्ति गीत गाते हुए सड़कों पर जमा हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1