कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और XLRI जमशेदपुर के प्रोफ़ेसर गौरव बल्लभ मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं। झारखंड प्रदेश के कई सीनियर नेताओं ने उन्हें प्रत्याशी बनाने की मांग केंद्रीय नेतृत्व से की है। ज्ञात हो की बल्लभ वही व्यक्ति हैं जिन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा से एक टीवी चैनल पर पूछ लिया था की ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं और संबित तुरंत जवाब नहीं दे पाए थे। गौरव बल्लभ का राजनीतिक सफर बहुत छोटा है लेकिन उनकी योग्यता को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद दिया। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री रघुवर दास लगातार पांच बार जीत चुके हैं। उनके सामने शायद कांग्रेस के पास बल्लभ से ज्यादा सशक्त उम्मीदवार मिलना मुश्किल था।
Related Posts
JDU झारखंड में अपने सिंबल पर नहीं लड़ पाएगी चुनाव
By
Beena Rai
/ August 25, 2019
पंचायत ने बेटी को बोला ‘बदचलन’ तो दुखी पिता ने लगायी फांसी
By
Beena Rai
/ August 26, 2019
